यूपी में 28 साल बाद रेप पीड़िता के बेटे के डीएनए टेस्ट से आरोपी की हुई पहचान
(उत्तर प्रदेश) शाहजहांपुर पुलिस ने रेप पीड़िता के आरोपी से हुए बच्चे के डीएनए टेस्ट की मदद से घटना के 28-साल बाद आरोपी की पहचान की है। पुलिस के अनुसार, 1994 में पीड़िता के साथ 2 भाइयों ने रेप किया था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। बकौल पुलिस, मामले में दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
read more at The Print


