यूपी में 300 साल पुराने मंदिर में कुएं की खुदाई के दौरान मिलीं देवी-देवताओं की मूर्तियां
सहारनपुर (यूपी) में करीब 300 साल पुराने गोटेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में स्थित कुएं की खुदाई के दौरान देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। मंदिर समिति के महामंत्री ने बताया कि खुदाई में शिवलिंग, नर्मदेश्वर भगवान की मूर्ति, शंख, पीतल का दीपक आदि मिले हैं। बकौल महामंत्री, इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है।
read more at News18 हिंदी


