Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 4 ज़िलों के डीएम समेत 7 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, सूची आई सामने

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 18 September, 2023
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार रात 4 ज़िलों के ज़िलाधिकारी (डीएम) समेत 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जिसकी सूची सामने आई है। इनमें हर्षिता माथुर को रायबरेली, सुधा वर्मा को कासगंज, संजीव रंजन को प्रतापगढ़ और पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रतापगढ़ के निवर्तमान ज़िलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत रखा गया है।