यूपी में 5 वर्षीय बच्ची से रेप का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल, किया गया अरेस्ट
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने शिकायत की थी कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने उसकी 5 वर्षीय बच्ची से रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उससे अवैध हथियार मिला है।
read more at भाषा


