यूपी में 6 वर्षीय पोते का शव लेकर थाने पहुंचा मज़दूर, कहा- मालिक ने इलाज के पैसे नहीं दिए
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले शामबाली नामक मज़दूर के 6-वर्षीय पोते की ठंड लगने से मौत हो गई जिसके बाद वह पोते के शव को कंधे पर उठाकर पुलिस थाने पहुंचा। शामबाली ने बताया, "मालिक ने इलाज के लिए पैसे नहीं दिए और कहा 'ऐसा रोज़ होता है'।" पीड़ित मज़दूर बिहार का रहने वाला है।
read more at इंडिया टीवी


