यूपी में 7वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसका रेप करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में इंटर कॉलेज के एक शिक्षक को 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13-वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसका रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण पलाश बंसल के मुताबिक, "लड़की के स्कूल से घर न लौटने पर घरवालों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
read more at LatestLY


