यूपी में 80 वर्षीय शख्स ने 11 साल की लड़की का किया रेप
बांदा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक 80 वर्षीय शख्स ने 11 साल की लड़की का कथित तौर पर रेप किया और लड़की के शोर मचाने पर वह फरार हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता रोज़ाना आरोपी के घर दूध लेने जाती थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


