यूपी में 9 व 13 साल के बेटों संग बाइक से जा रहे शख्स को बस ने मारी टक्कर, तीनों की हुई मौत
संभल (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात अपने 9 व 13 साल के बेटों संग बाइक से जा रहे 45 वर्षीय शख्स को रोडवेज़ बस ने टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के समय बाइक सवार लोग अपने पैतृक गांव से बुलंदशहर लौट रहे थे। पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में लिया है।
read more at Times Now नवभारत


