यूपी में अचानक प्रसव पीड़ा होने पर बस में कराई गई महिला की डिलीवरी, बच्ची को दिया जन्म
बांदा (यूपी) में रोडवेज़ बस में सवार एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर महिला यात्रियों की मदद से बस में ही महिला की डिलीवरी कराई गई। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने बच्ची को जन्म दिया है व जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बस के परिचालक के अनुसार, ऐम्बुलेंस आने में देरी होने के चलते महिला यात्रियों से मदद ली गई।
read more at हिन्दुस्तान


