यूपी में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में साइबर अपराधियों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पिता ने बताया कि साइबर अपराधी उसके बेटे से रुपए मांग रहे थे और नहीं देने पर बेटे की अश्लील तस्वीरें व वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे थे।
read more at भाषा


