यूपी में अस्पताल में निरीक्षण के लिए घूंघट में मरीज़ बनकर पहुंचीं एसडीएम, मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं
फिरोज़ाबाद (यूपी) के एक सरकारी अस्पताल में शिकायतें मिलने के बाद सदर एसडीएम कृति राज निरीक्षण के लिए घूंघट में मरीज़ बनकर पहुंच गईं और लाइन में लगकर लोगों से बातचीत की। उनकी पहचान उजागर होने के बाद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम को निरीक्षण में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं और गंदगी देख उन्होंने कर्मचारियों को फटकारा।
read more at ABP न्यूज़


