यूपी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी 80 यात्रियों से भरी बस, 30 घायल
श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) से गुजरात जा रही एक बस गुरुवार को इटावा ज़िले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे करीब 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस में 80 मज़दूर सवार थे और घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, बस चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ।
read more at News24 हिंदी


