यूपी में आवारा सांडों ने लड़ते-लड़ते पलटा मोमोज़ का ठेला, खौलते तेल से 2 बच्चों समेत 3 झुलसे
आगरा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार शाम जगनेर कस्बे के मुख्य चौराहे पर 2 आवारा सांडों ने लड़ते-लड़ते मोमोज़ के ठेले को टक्कर मारकर पलट दिया। ठेले पर कढ़ाई में खौलता तेल रखा था जो वहां खड़े एक बुज़ुर्ग व दो बच्चों पर गिर गया और तीनों बुरी तरह झुलस गए। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
read more at News18 हिंदी


