Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच में उठा धुआं, अफरा-तफरी में यात्रियों ने तोड़े खिड़की के शीशे

short by खुशी / on Sunday, 19 November, 2023
उत्तर प्रदेश के औरेया में रविवार को आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में धुआं उठने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दहशत में कई यात्रियों ने बोगी के खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। ट्रेन रोककर जांच करने के बाद रेलकर्मियों ने बताया कि फायर एक्सटिंग्विशर से गैस लीक होने से धुआं फैला था।