यूपी में एक्सप्रेस-वे पर शख्स ने 5 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड चलाई कार, कटा ₹7,000 का चालान
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड कार चलाते एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने कार को लगभग 5 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड चलाया था। वहीं, वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात उल्लंघन को लेकर वाहन का ₹7,000 का ऑनलाइन चालान काट दिया है।
read more at ABP न्यूज़


