यूपी में एलिवेटेड रोड पर आतिशबाज़ी करते व एक-दूसरे पर केक फेंकते दिखे युवक, 2 अरेस्ट
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में जन्मदिन मनाते हुए एलिवेटेड रोड के बीच में आतिशबाज़ी करते व एक-दूसरे पर केक फेंकते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। एसएसपी मुनिराज जी. के अनुसार, युवकों की कार बरामद कर ली गई है और दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल एसएसपी, "मैं चेतावनी देता हूं कि कोई भी इस तरह का काम न करे।"
read more at हिन्दुस्तान


