यूपी में एसपी ने ड्राइवर के रिटायर होने पर खुद गाड़ी चलाकर उन्हें पहुंचाया घर
कासगंज (उत्तर प्रदेश) के एसपी सौरभ दीक्षित ने रविवार को अपने ड्राइवर किशनपाल सिंह के रिटायर होने पर खुद गाड़ी चलाकर उन्हें घर तक पहुंचाया। कासगंज पुलिस ने इसका वीडियो 'X' पर शेयर किया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "देखकर अच्छा लगा।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "ऐसा विनम्र अधिकारी होना कासगंज के लिए गर्व की बात है।"
read more at हिन्दुस्तान


