यूपी में ऑटो ड्राइवर ने की खुदकुशी, पत्नी ने कहा- ₹22,500 का ई-चालान कटने से तनाव में था
कानपुर (यूपी) में कथित तौर पर ₹22,500 का चालान कटने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के अनुसार, पति ने कुछ समय पहले पुराना ऑटो खरीदा था और अगस्त-सितंबर में दो बार में ₹22,500 का ई-चालान कटने से वह मानसिक तनाव में था। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।
read more at News18 हिंदी


