यूपी में ऑटोरिक्शा की छत पर बैठे स्कूली छात्रों का वीडियो हुआ वायरल, कटा चालान
बरेली (उत्तर प्रदेश) में ऑटोरिक्शा की छत पर बैठकर सफर करते हुए स्कूली छात्रों का वीडियो वायरल हुआ है। एक पत्रकार ने वीडियो पर कहा, "खतरे में मासूमों की जान...वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है।" पुलिस ने बताया, "संबंधित ऑटोरिक्शा का चालान करते हुए थाना कैन्ट पर उचित धारा में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
read more at ABP न्यूज़


