यूपी में ऑन ड्यूटी शराब पीते दिखे दो पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई जांच
हरदोई (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दो पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी एक गली के कोने में खड़े होकर शराब पीते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एक परीक्षा केंद्र के बाहर लगी हुई थी। एएसपी (पूर्वी) नृपेंद्र कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच करवाई जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


