Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत किन ज़िलों में सर्वाधिक अपराधियों को मिली सज़ा?

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 9 February, 2024
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि राज्य में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत सबसे अधिक 714 अपराधियों को बाराबंकी में सज़ा मिली है। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर (673), सहारनपुर (538), मुरादाबाद (519), फिरोज़ाबाद (483), बिजनौर (479), मुज़फ्फरनगर (457), मेरठ (451), बुलंदशहर (441) और आगरा (349) का स्थान है। राज्य में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' पिछले साल लॉन्च किया गया था।