यूपी में कक्षा 5 के छात्र के 2 का पहाड़ा न सुना पाने पर अनुदेशक ने हाथ पर चलाई ड्रिल मशीन
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल में 5वीं कक्षा के छात्र के 2 का पहाड़ा न सुना पाने पर निजी संस्था के अनुदेशक ने उसके हाथ पर कथित तौर पर ड्रिल मशीन चला दी। वहीं, छात्र के परिजन द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर बीएसए एस.के. सिंह मौके पर पहुंचे। बकौल सिंह, अनुदेशक को स्कूल से हटाया जा रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


