यूपी में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की चेतावनी?
मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8:30 बजे से लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए उत्तर प्रदेश के 18 ज़िलों में आंधी-तूफान आने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन ज़िलों में आगरा, मिर्ज़ापुर, बांदा, प्रयागराज, झांसी, कानपुर नगर व अन्य शामिल हैं। बकौल आईएमडी, राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
read more at IMD


