Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह आरएलडी में हुए शामिल, जयंत ने किया स्वागत

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 13 January 2022
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हापुड़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके गजराज सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "वरिष्ठ नेता...गजराज सिंह का आरएलडी में स्वागत है।"