Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कांवड़ मार्ग के लिए काटने होंगे 1.12 लाख पेड़/पौधे: एनजीटी से राज्य सरकार

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 1 June, 2024
यूपी सरकार ने नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को बताया है कि 111 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग के निर्माण के लिए राज्य में लगभग 1.12 लाख पेड़/पौधे काटने होंगे। यह मार्ग गाज़ियाबाद, मेरठ और मुज़फ्फरनगर के बीच बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने बताया कि इस मार्ग के लिए गाज़ियाबाद में 29,164, मेरठ में 66,685 और मुज़फ्फरनगर में 16,873 पेड़/पौधे काटने होंगे।
read more at Hindustan Times