यूपी में कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे शख्स की हुई मौत व 3 अन्य झुलसे
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक कार में अचानक आग लगने के चलते उसके अंदर बैठे एक शख्स की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी, बच्चा और ड्राइवर बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद कार में आग लगी थी।
read more at हिन्दुस्तान


