Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली, हालत गंभीर

short by शिव / on Tuesday, 23 January, 2024
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने एक दारोगा के सीने में गोली मार दी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों द्वारा लूटी गई कार में जीपीएस लगा था जिसकी मदद से पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें घेरा था। हालांकि, बदमाश फायरिंग कर घटनास्थल से फरार हो गए।