Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी गोरखपुर से लखनऊ के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन?

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 5 July, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन गोरखपुर से चलेगी और अयोध्या में रुकते हुए लखनऊ पहुंचेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन बस्ती में भी रुकेगी और गोरखपुर से लखनऊ तक की दूरी 4 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी।