यूपी में किसान को जबड़े में दबाकर गोमती नदी में ले गया मगरमच्छ, हुई मौत
सीतापुर (यूपी) में गुरुवार को एक 55-वर्षीय किसान को एक मगरमच्छ जबड़े में दबाकर गोमती नदी में ले गया। ग्रामीणों ने किसान को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी और उसके शरीर का काफी मांस मगरमच्छ ने नोच लिया था। बकौल पुलिस, घटना उस समय हुई जब किसान अपने खेत में गया था।
read more at हिन्दुस्तान


