यूपी में की गई बुज़ुर्ग दंपति की हत्या, महिला की दोनों हथेली काटकर की गईं अलग
आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) में अपने घर के बाहर सो रहे बुज़ुर्ग दंपति की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने महिला की दोनों हथेलियों को काटकर अलग कर दिया। बकौल पुलिस, प्राथमिक जांच में संपत्ति से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं जिसको लेकर जांच की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


