यूपी में कीचड़ में फिसलकर गिरीं बीजेपी सांसद मेनका गांधी
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को बीजेपी सांसद मेनका गांधी सड़क पर चलते वक्त कीचड़ में फिसलकर गिर गईं जिसका वीडियो सामने आया है। वह नगर निकाय चुनाव में प्रचार करने सुलतानपुर के एक वॉर्ड में पहुंची थीं और घटना के बाद वीडियो में कुछ लोग उनको उठाते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
read more at जनसत्ता


