यूपी में कुत्ता और कुतिया की हिंदू रीति-रिवाज़ से हुई शादी, भांवरे समेत अन्य रस्म निभाई गईं
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को पालतू कुत्ते कल्लू और पालतू कुतिया भूरी की शादी कराकर दो महंत आपस में समधी बन गए। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज़ों से कराई गई और भांवरे, विदाई व कलेवा समेत अन्य रस्में भी निभाई गईं। दोनों को चांदी के गहने भी पहनाए गए और दोनों पक्षों से लगभग 500 लोग शामिल हुए थे।
read more at हिन्दुस्तान


