यूपी में केंद्रीय मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर हुआ हमला, कुछ लोग घायल
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार रात चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री व बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए हैं और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, हमले की सूचना मिली है लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
read more at हिन्दुस्तान


