Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कॉलेज के छात्रों को फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 22 November, 2023
गौतमबुद्ध नगर (यूपी) पुलिस ने कॉलेज के छात्रों व आईटी कंपनी में कार्यरत लोगों को गांजा व चरस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग वॉट्सऐप पर लोगों से संपर्क कर उन्हें फ्लिपकार्ट के लिफाफे में ड्रग्स बेचते थे। पुलिस ने 20 किलोग्राम से अधिक गांजा ज़ब्त किया है।