यूपी में खड़ी ट्रेन के महिला कोच में लटका मिला युवक का शव
गोरखपुर रेलवे स्टेशन (उत्तर प्रदेश) में एक खड़ी ट्रेन के महिला कोच में एक युवक का शव पंखे से लटकता मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाएं जब कोच में चढ़ीं तो युवक का शव पंखे से लटकता देखकर उनकी चीख निकल गई। आरपीएफ और जीआरपी ने युवक के शव को कब्ज़े में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


