यूपी में खुदकुशी की कोशिश कर रही किशोरी को पुलिसकर्मी ने कमरे का दरवाज़ा तोड़कर बचाया
आगरा (यूपी) में गुरुवार रात आत्महत्या के लिए फांसी लगाने की कोशिश कर रही 15-वर्षीय लड़की को पुलिसकर्मी ने सिलिंडर से कमरे का दरवाज़ा तोड़कर बचाया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, परिजन से विवाद के बाद किशोरी ने आत्महत्या के लिए कमरा बंद किया था जिसकी सूचना मिलने के 3 मिनट के अंदर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसे बचाया।
read more at हिन्दुस्तान


