यूपी में खुदकुशी के लिए नदी में कूदी महिला अगले दिन घर में सोती मिली, रातभर तलाशती रही पुलिस
फतेहपुर (यूपी) में शनिवार रात पति से विवाद के बाद कथित तौर पर खुदकुशी के लिए नदी में कूदी एक महिला अगली सुबह अपने घर में सोती मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस रातभर गोताखोरों की मदद से नदी के 10 किलोमीटर के इलाके में उसकी तलाश करती रही। बकौल पुलिस, मामले में पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


