यूपी में खून से लथपथ मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, पास में पड़ा था तमंचा
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक खंडहरनुमा मंदिर के पास एक 23 वर्षीय युवक और उसकी प्रेमिका के खून से लथपथ शव मिले। घटनास्थल पर एक तमंचा भी पड़ा मिला है और पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली है। बकौल पुलिस, मामले की जांच जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


