यूपी में खेत पर सो रहे बुज़ुर्ग दंपति की पीटकर की गई हत्या, मच्छरदानी में मिला महिला का शव
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार रात खेत पर बने मंदिर के बाहर सो रहे एक बुज़ुर्ग दंपति की कथित तौर पर रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर मिला जबकि उसके 75-वर्षीय पति का शव ज़मीन पर पड़ा मिला। बकौल पुलिस, घटना के पीछे दुश्मनी या प्रॉपर्टी का विवाद हो सकता है।
read more at Public


