Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में गरीबों की ज़मीन हड़पने वाले भू-माफिया की ₹1.22 अरब से अधिक की संपत्तियां हुईं ज़ब्त

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 25 September, 2023
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर ऐक्ट के तहत नसीम अहमद नामक भू-माफिया की ₹1.22 अरब से अधिक की संपत्तियां ज़ब्त कीं। पुलिस के अनुसार, नसीम ने गरीब किसानों की भूमि पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर लिया था और उन्हें बेचकर कई संपत्तियां अर्जित की थीं। इससे पहले उसकी ₹90 करोड़ की संपत्तियां ज़ब्त हुई थीं।