यूपी में गश्त पर निकली पुलिस जीप में पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, दारोगा की हुई मौत
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में रविवार देर रात गश्त पर निकली पुलिस जीप में तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एसआई विजय अहलावत और एसआई राम किशोर (54) घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान राम किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।
read more at भाषा


