यूपी में 'गारंटी कार्ड' लेकर ₹1-1 लाख लेने कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं महिलाएं
लखनऊ (यूपी) में बुधवार को कई महिलाएं कांग्रेस का 'गारंटी कार्ड' लेकर ₹1-1 लाख लेने के लिए पार्टी दफ्तर पहुंच गईं। कई महिलाओं ने 'गारंटी कार्ड' पर नाम, पता और नंबर लिखकर जमा भी किया। महिलाओं ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने पैसे देने का वादा किया था और 5 जून को आने को कहा था।
read more at हिन्दुस्तान


