Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में गुम गया विदेश से आईं महिलाओं का कैश से भरा बैग, पुलिस ने ढूंढकर लौटाया वापस

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 22 May, 2024
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में यूके से आईं 3 विदेशी महिलाओं का बैग गुम गया जिसे पुलिस ने ढूंढकर वापस लौटाया है। यह बैग एक बस में छूट गया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इसे महज़ 3 घंटे के भीतर ढूंढकर वापस लौटाया। बकौल पुलिस, बैग में महिलाओं के ₹1 लाख, 2 आईफोन, विदेशी मुद्रा व ज़रूरी दस्तावेज़ थे।