यूपी में घर चलाने के लिए हिजाब पहनकर ई-रिक्शा चलाती है मुस्लिम महिला
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में हिजाब पहनकर ई-रिक्शा चलाती नज़मा अंसारी नामक मुस्लिम महिला का वीडियो सामने आया है। नज़मा ने 'यूपी तक' को बताया कि उसके पति की 2010 में मौत हो गई थी और वह घर का खर्च चलाने के लिए ई-रिक्शा चलाती हैं। बकौल नज़मा, उन्हें इस काम में डर नहीं लगता और पुलिस उनका सहयोग करती है।
read more at X


