यूपी में घाघरा नदी में मिला 'चांदी का 30 किलो' का शिवलिंग, पुलिस ने कब्ज़े में लिया
मऊ (उत्तर प्रदेश) में घाघरा नदी में शनिवार को कुछ लोगों को एक शिवलिंग मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस ने बताया, "शिवलिंग को सम्मानपूर्वक थाने के मालखाने में रखा गया है...विशेष एजेंसियों से इसकी जांच कराई जाएगी।" बकौल रिपोर्ट्स, यह शिवलिंग चांदी का है और इसका वज़न 30 किलोग्राम से अधिक है।
read more at हिन्दुस्तान


