Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में चुनाव को लेकर चलाई जा रही चेकिंग में शख्स के पास मिला ₹70 लाख कैश व ₹28 लाख के ज़ेवर

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 8 April, 2024
झांसी (उत्तर प्रदेश) में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाई जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने रविवार को एक शख्स के बैग से ₹70 लाख से अधिक की नकदी और ₹28 लाख से अधिक के ज़ेवर बरामद किए। पुलिस ने बताया कि कैश-ज़ेवर को सीज़ कर दिया गया है और मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।