यूपी में छात्रा ने किया सुसाइड, सहेलियों ने उसके घर से निकलते युवक का वीडियो किया था वायरल
झांसी (उत्तर प्रदेश) में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा की कुछ सहेलियों ने उसके घर से निकलते एक युवक का वीडियो 'प्यार खुलेआम' लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मृतका के पिता ने बताया कि युवक घर में पानी पीने के लिए आया था।
read more at हिन्दुस्तान


