यूपी में छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- 2 युवकों ने बेटी के कोर्ट मैरिज की अफवाह फैलाई थी
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में बीए की छात्रा ने अपने रिश्तेदार के घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 2 युवकों ने उनकी बेटी के कोर्ट मैरिज करने को लेकर अफवाह फैलाई थी जिससे वह परेशान थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


