यूपी में छात्रों को निशुल्क वितरित की जाने वाली किताबें शिक्षक ने कबाड़ में बेचीं
मिर्ज़ापुर (यूपी) में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रों को निशुल्क दी जाने वालीं इसी सत्र की किताबों को कबाड़ी वाले को बेचने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने कबाड़ी वाले को किताबों के साथ पकड़ा था। ज़िले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और कहा कि कठोर कार्रवाई की जाएगी।
read more at इंडिया टीवी


