यूपी में छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को ट्रेन के आगे दिया गया धक्का, 1 हाथ व दोनों पैर कटे: परिजन
बरेली (उत्तर प्रदेश) में 10वीं की एक छात्रा के ट्रेन की चपेट में आने से उसका 1 हाथ व दोनों पैर कट गए हैं। छात्रा के परिजन के मुताबिक, 2 लड़कों ने उससे छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर उन्होंने लड़की को ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। बकौल पुलिस, फिलहाल जांच में छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया है।
read more at हिन्दुस्तान


